बरेली, अक्टूबर 2 -- भमोरा। एक दहेज लोभी पति ने दस लाख व कार दहेज में न मिलने पर पत्नी को घर से निकाल दिया। पुलिस से शिकायत की गई है। महिला ने बताया कि उसका विवाह 4 नंबवर 2022 को गंज शहीद नगला रामलीला मैदान के समीप उझानी बदायूं के एक युवक के साथ हुआ था। विवाह में उसके माता-पिता ने पांच लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद पति दहेज में दस लाख रुपये नकद और एक कार की मांग की। दहेज न मिलने पर पति आदि ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...