महोबा, अगस्त 19 -- महोबा, संवाददाता। अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों के द्वारा विवाहिता को बंधक बनाकर मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बांदा जिला के जसपुरा थाना के गांव नरजिता निवासी प्रसाद प्रजापति की पुत्री रेखा ने महिला थाना में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 3 दिसंबर 2023 को हरिओम प्रजापति निवासी भटीपुरा के साथ हुई थी। पिता ने शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया मगर शादी के बाद दहेज लोभी ससुरालीजनों के द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में कार और दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। यह भी पढ़ें- Hapur News: दहेज में दो लाख रुपये और कार न मिलने पर विवाहिता का किया उत्पीड़न मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती। पति हरिओम, सास गुड्डन, ननद पूजा, निवासीगण न...