देवरिया, जून 18 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज में कार न मिलने पर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति समेत चार के विरुद्ध केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।तरकुलवा थाना क्षेत्र के मुंडेरा जगदीश गांव निवासी कंचन चौहान ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सिंधु की शादी 24 नवंबर 2025 को कसया थाना क्षेत्र के सबया गांव निवासी विशाल चौहान पुत्र हरिलाल चौहान के साथ की थी। शादी में करीब पांच लाख रुपये नकद, डेढ़ लाख के आभूषण, तीन लाख का सोफा और हजारों रुपये के बर्तन दिए गए थे। आरोप है कि शादी के एक माह बाद ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज में कार की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाहिता को मारपीट कर घायल किया गया और बोलेरो से लाकर त...