सीतापुर, फरवरी 13 -- सीतापुर, संवाददाता। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाल दिया। इसके बाद मायके आकर फिर मारा-पीटा। यह आरेाप लगा पीड़िता ने महिला थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला थाने की पुलिस जांच कर रही है। रामपुर मथुरा के शुक्लनपुरवा निवासी प्रीती के मुताबिक तीन वर्ष पहले उसकी शादी लखनऊ फैजुल्लागंज पुराना दाउदनगर के रिषभ तिवारी के साथ हुई थी। शादी में ससुराल वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में खर्च किया था। शादी के बाद कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा। इसके बाद ससुराल वाले दहेज में कार लोने के लिए दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर पति रिषभ तिवारी, ससुर सुशील व सास आरती शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने लगे। मायके वालों ने बताने पर उन्होंने भी समझाया प...