कानपुर, फरवरी 6 -- सरसौल। महाराजपुर में एक महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर आरोपित फौजी पति समेत ससुरालीजनों ने उन्हें प्रताड़ित किया। साथ ही जेठ ने अकेला पाकर उनके साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने आरोपित ससुरालीजनों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर के आदेश पर महाराजपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। महाराजपुर निवासी महिला के अनुसार उनका विवाह 10 मई 2023 को महाराजपुर के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ है। पीड़िता ने बताया कि उनका पति सेना में है और शहर से बाहर तैनात है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से आरोपित पति समेत ससुरालीजन दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपित उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। लेकिन वह वैवाहिक जीवन बचाने के लिए आरोपितों की प्रताड़ना सहन करती रही। पीड़िता ने बताया कि उन...