रायबरेली, जून 16 -- सीतापुर, संवाददाता। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाल दिया। यह आरोप लगा पीड़िता ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ महमूदाबाद थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महमूदाबाद के मोहल्ला भट्ठा निवासी नाजरीन बानो के मुताबिक उनका निकाह बीते फरवरी में कोतवाली नगर के कजियारा निवासी मो.शादाब के साथ हुई थी। निकाह के कुछ समय बाद तक तो सब ठीक रहा। इसके बाद ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पर पति मो. शादाब, ससुर लियाकत अली, ससुर अहमदी, देवर मो. कैफ उर्फ कैफी, देवरानी, ईशा फातिमा, चचिया ससुर लाला, ननद इरम फातिमा व ननदोई इमरान उसे परेशान करने लगे। बात-बात पर आरोपी उसकी पिटाई कर देते थे। कुछ दिन पहले ससुराल वाले फिर दहेज में कार लाने का दबाव बनाने ल...