रुडकी, अगस्त 27 -- मंगलौर, संवाददाता। विवाहिता के पिता ने एसपी देहात को शिकायती पत्र देकर ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अजब सिंह निवासी उदलहेड़ी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी काजल की शादी 27 जून 2023 को विपिन के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष उत्पीड़न करने लगा। बताया गया कि 15 नवंबर 2024 को काजल ने एक बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद भी उसे परेशान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...