दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला
बदायूं, जून 17 -- दहेज में कार नहीं मिलने पर पति समेत उसके परिजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पत्नी ने पति पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी शीतल की शादी तीन साल पहले उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सकलपुर निवासी पुष्पेंद्र के साथ हुई थी। इसके बाद शीतल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति समेत ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज में कार दिलवाने की मांग करने लगे। इस दौरान शीतल ने एक बेटी को भी जन्म दिया, फिर भी ससुराल पक्ष के लोग अपनी जिद पर अड़े रहे।आरोप यह भी पढ़ें- बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, दहेज उत्पीड़न की शिकायत है कि पिछले महीने शीतल को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। शीतल के बाबा आराम सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। उन्होंने बताया कि पुष्पेंद्र ने दूसरी शादी कर ली ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.