प्रयागराज, फरवरी 8 -- अल्लापुर की प्रीति गुप्ता ने पति व ससुरालवालों पर शादी के बाद कार की मांग पूरी नहीं करने पर घर से भगाने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। तहरीर के मुताबिक, 28 मई 2025 को किदवई नगर अल्लापुर निवासी डॉ. पवन प्रकाश गुप्ता से शादी हुई थी। शादी के समय कन्या पक्ष ने पांच लाख रुपये, छह तोला सोना व चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान दिए थे। वर्तमान में पति और ससुरालवाले पुणे में रहते हैं। आरोप है कि शादी के छह दिन बाद ही पति डॉ. पवन, सास सरिता गुप्ता व ननद रीतू गुप्ता ने दहेज में कार की मांग करते हुए मारपीट की। 19 जुलाई को घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने शनिवार को पति, सास व ननद के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.