प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के अल्लापुर की नवविवाहिता को ससुरालियों ने शादी के बाद दहेज में कार की मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर महिला थाने में डॉक्टर पति समेत ससुरालियों के खिलफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। अल्लापुर की प्रीति गुप्ता की तहरीर के मुताबिक, 28 मई 2025 को किदवई नगर अल्लापुर निवासी डॉ. पवन प्रकाश गुप्ता से शादी हुई थी। शादी के समय कन्या पक्ष ने पांच लाख रुपये, छह तोला सोना व चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान दिए थे। वर्तमान में पति और ससुरालवाले पुणे में रहते हैं। आरोप है कि शादी के छह दिन बाद ही पति डॉ. पवन, सास सरिता गुप्ता व ननद रीतू गुप्ता ने दहेज में कार की मांग शुरू कर दी। प्रीति ने अपने मायके की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने का भी हवाला किया, लेकिन ससुराल...