रुडकी, जुलाई 8 -- झबरेड़ा, संवाददाता। कतर में बैठे पति ने वीडियो कॉल पर पंचायत के सामने दहेज को लेकर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, देवर और दो ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर जिला निवासी गुलशबिस्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 24 नवंबर 2024 को लाठरदेवा शेख निवासी मुईद अहमद के साथ हुआ था। परिजनों ने शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे। बताया कि मुईद अहमद कतर में मैनेजर के पद पर नौकरी करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...