औरैया, जनवरी 22 -- अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव चपटा निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज में कार की मांग, गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता गजाला यशमीन पुत्री अख्तर ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी माजिद खां निवासी मुंशीपुर, अशोक नगर, गुना (मध्य प्रदेश) के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज में कार की मांग शुरू हो गई। मांग पूरी न होने पर उसके साथ नियमित गाली-गलौज और मारपीट की जाती रही। पीड़िता का कहना है कि ससुराल की प्रताड़ना से उसका जीवन नर्क बन गया था और कई बार समझाने के बावजूद दहेज की मांग बंद नहीं हुई। मजबूर होकर उसने पुलिस की शरण ली। कोतवाली पुलिस ने गजाला यशमीन की तहरीर ...