दहेज में कार और 10 लाख न मिलने पर 23 दिन में तोड़ा निकाह
लखनऊ, अक्टूबर 3 -- दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालवालों ने विवाहिता को निकाह के 23 दिन बाद ही पीटकर तीन तलाक दे दिया और घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर दुबग्गा पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत ने बताया कि दुबग्गा के हयातनगर निवासी ऐमन का निकाह 4 मई 2026 को मलिहाबाद के ग्राम अहमदाबाद कटौली निवासी इमरान से हुआ था। निकाह के 23 दिन बाद यानी 27 मई को ऐमन के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की और घर से निकाल दिया। ऐनम का आरोप है कि निकाह के दौरान ही दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया था। लड़के वालों ने कार, 10 लाख रुपये, चेन और अंगूठी की मांग रखी थी। पीड़िता ने बताया कि मंगनी में ही पिता नफीस ने 3.51 लाख रुपये नकद, इमरान को एक लाख की चेन और उसकी मां को अंगूठी दी थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.