महोबा, जुलाई 8 -- महोबा, संवाददाता। अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख की रकम और चार पहिया कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता और उसकी नाबालिग संतानों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके में रह रही विवाहिता के साथ ससुरालीजनों के द्वारा मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। शहर के नारूपुरा निवासी नीतू कुशवाहा ने महिला थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह फरवरी 2007 में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार मंगरौल6 कलां जैतपुर हाल निवासी नरईया पुरा जैतपुर निवासी विनोद कुशवाहा के साथ हुआ था। शादी में परिजनों के द्वारा हैसियत के अनुसार दान दहेज देने के बाद भी ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख और एक चार पहिया कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपी...