देहरादून, जुलाई 18 -- हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर लगातार प्रताड़ित करने, मारपीट करने लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया और बच्चों समेत घर से निकाल दिया। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी के मुताबिक अमर कॉलोनी, सुभाषनगर, ज्वालापुर निवासी शहरीन पुत्री स्वर्गीय नसीम ने शिकायत कर बताया कि उनका निकाह 7 अक्तूबर वर्ष 2018 को शाहबाद पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद अहमद निवासी ग्राम मुकर्रबपुर, थाना पिरान कलियर के साथ हुआ था। यह भी पढ़ें- विवाहिता को घर से निकालने का आरोप आरोप है कि शादी में उनके माता-पिता ने इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर, बर्तन, सोने-चांदी के...