दहेज में कार और दो लाख मांगे, विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
औरैया, अगस्त 24 -- दहेज में चार पहिया कार और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर मारपीट करने और ससुराल से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसके बाद ससुरालीजन मायके पहुंचे और वहां भी विवाहिता के साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर अछल्दा थाना पुलिस ने पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुराना अछल्दा निवासी चांदनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 22 नवंबर 2024 को टकपुरा थाना जसवंतनगर, जिला इटावा निवासी कृष्ण कुमार के साथ हुआ था। विवाह में मायके पक्ष ने करीब दो लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी और गृहस्थी का सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद पति कृष्ण कुमार, ससुर सर्वेश कुमार, सास सुनीता देवी, देवर कपिल कुमार व अमन कुमार तथा मौसा शैलेंद्र कुमार और मौसी गीता देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.