शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- पुवायां। नाहिल गांव निवासी पूजा पुत्री संजय ने सीओ प्रवीण मलिक को प्रार्थना पत्र देकर पति और ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग, दूसरी शादी करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पूजा ने बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले गांव जेवां निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद दोनों दिल्ली में रहने लगे, जहां उनका एक पुत्र भी है। आरोप है कि एक दिन उसका पति दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित अशोक पार्क मेन, राजपुरा में उसे और बेटे को छोड़कर चला गया। काफी तलाश और फोन करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। पीड़िता का आरोप है कि मायके लौटने के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष से बात की तो उन्होंने अतिरिक्त दहेज में एक फोर व्हीलर और तीन लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि 30 मार्च को पति ने दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर पति ने ...