गाज़ियाबाद, मई 10 -- मुरादनगर, शिवदेव। थाना क्षेत्र की सरना कॉलोनी में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज में कार और तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आजाद मार्केट क्षेत्र निवासी नजमा की शादी मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी नईम से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने को लेकर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करते थे। आरोपियों की ओर से लगातार तीन लाख रुपये और कार की मांग की जा रही थी। महिला ने बताया कि कई बार उसके मायके वालों को बुलाकर भी अपमानित किया गया। यहां तक कि बच्चों के जन्म के दौरान होने वाला खर्च भी उसके मायके पक्ष ने ही उठाया। आरोप है कि कुछ...