भागलपुर, जुलाई 4 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड की बिहपुर मध्य पंचायत के नयाटोला, गौरीपुर में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल विवाहिता सितारा खातून ने शुक्रवार को बिहपुर थाना में आवेदन देकर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में सितारा खातून ने आरोप लगाया है कि गुरुवार को उसके ससुर मो. फारूख, सास संजीदा खातून, देवर शाहरूख तथा ननद तबस्सुम और रोजी खातून ने उससे मायके से एक लाख रुपये और बाइक लाने की मांग की। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पुलिस को बताया कि घटना के दौरान उसने अपने मायके, झंडापुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में फोन कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मायके के लोग मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए बिहपुर सामुदायिक स्वास...