सोनभद्र, मई 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। महिला थाना राबर्ट्सगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि दहेज में अपाची बाइक की मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया गया और बाद में दो छोटे बच्चों समेत घर से निकाल दिया गया। पीड़िता पिंकी के अनुसार उसकी शादी 5 अप्रैल 2022 को रायपुर थाना क्षेत्र के रतहरा निवासी सिंकू के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के दौरान उसकी मां ने प्लेटिना बाइक, सोने की चेन, घड़ी, 51 हजार रुपये नगद तथा घरेलू उपयोग के कई सामान दहेज में दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और कुछ समय बाद से पति अपाची बाइक की मांग करने लगा। विवाहिता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। जब उसने इसकी ...