कौशाम्बी, सितम्बर 26 -- भरवारी। हिन्दुस्तान संवाद कोखराज पुलिस ने दहेज मृत्यु के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है।इंस्पेक्टर संतोष शर्मा के अनुसार, 13 जुलाई को भरवारी निवासी विकास केसरवानी ने तहरीर दी थी कि उसकी बहन का विवाह करीब दो माह पहले फाफामऊ निवासी गोपाल केशरी के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। इससे परेशान होकर वह मायके आ गई थी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तहरीर के आधार पर कोखराज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में एक आरोपी को 15 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने शनिवार को वांछित आरोपी पति गोपाल केशरी पुत्र कमल केशरी नि...