हरदोई, मई 3 -- हरदोई। श्री यज्ञसेनी वैश्य (हलवाई) समाज जन कल्याण समिति के तत्वावधान में दहेज प्रथा के खिलाफ एक सराहनीय पहल करते हुए दहेज रहित आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 4 व 5 मई को किया जाएगा। यह आयोजन सामाजिक समरसता, एकता और सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने का संदेश देगा। समिति के वरिष्ठ संरक्षक नरेश चन्द्र 'नन्हे' एवं संयोजक मंडल के सदस्य कृपा शंकर गुप्ता, राम सेवक आर्य, रतन बाबू गुप्ता, राजेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता आदि ने बताया कि यह आयोजन विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सहायक सिद्ध होगा। अध्यक्ष विमलेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता और महामंत्री अमित कुमार गुप्ता ने समाज के लोगों से इस आयोजन में सहयोग और सहभागिता की अपील की है। समारोह का आयोजन आरआर इंटर कॉलेज नघेटा रोड में होगा...