हजारीबाग, अप्रैल 26 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के तत्वावधान में जन विकास केंद्र में दहेज मुक्त जागरूकता सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर गांडेय के पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप है, जो सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करती है। संस्था के संरक्षक प्रणव वर्मा ने दहेज उन्मूलन के लिए शिक्षा और जागरूकता को जरूरी बताया। वहीं बटेश्वर मेहता ने गांव-गांव अभियान चलाने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप कुमार ने विवाह प्रमाण पत्र को अनिवार्य बनाने की मांग उठाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल पंडित ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ दहेज हटाओ का संदेश दिया।कार्यक्रम में संस्था के कई पदाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.