बरेली, जुलाई 10 -- राजपुर कलां। थाना अलीगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने मारपीट कर घर से निकालने के मामले में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कस्बा अलीगंज निवासी फरीदा बी ने पुलिस को बताया कि उनका निकाह 14 दिसंबर 2024 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार कस्बे के ही अजीम खां के साथ हुआ था। निकाह में मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक करीब 15 लाख रुपये खर्च किये। दहेज से उनके ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। ​आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अजीम खां, सास शहनाज, विधवा ननद गौसिया उर्फ खिल्लो, देवर जहुरुल और ननद फरहि अतिरिक्त दहेज के रूप में एक स्कार्पियो कार और अलग मकान के लिए 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। मायके वालों द्वारा असमर्थता जताने पर पीड़िता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। शादी के ब...