फतेहपुर, मई 21 -- फतेहपुर। दहेज प्रथा और दहेज उत्पीड़न के खिलाफ महिलाओं और छात्राओं ने गुरूवार को पटेल नगर चौराहा पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मेकओवर एकेडमी की संचालिका रेशम मेहरोत्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि दहेज उत्पीड़न करने वाले समाज के अपराधी हैं और दहेज हत्या जैसे जघन्य अपराधों में दोषियों को फांसी जैसी कठोर सजा मिलनी चाहिए। दहेज मुक्त समाज बनाने के लिए सामाजिक जागरूकता और कड़े कानून दोनों जरूरी हैं। महिलाओं ने दहेज उत्पीड़न करने वालों के सामाजिक बहिष्कार की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देशभर में दहेज प्रथा के चलते जान गंवाने वाली महिलाओं को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब आने वाली पीढ़ी को इस कुप्रथा से सुरक्षित किया जाएगा। इस मौके पर ममता, विमला, छवि, प्रियंका, सावित्री, शिखा, वंदना समेत कई महिलाओं ने...