हरदोई, अप्रैल 23 -- पिहानी। थानाक्षेत्र के दानपुर मजरा रसूलपुर गांव में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीतापुर के नैमिष थानाक्षेत्र के अरवापुर गांव निवासी इंकल ने पिहानी थानाक्षेत्र के दानपुर गांव के अनूप पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी गोल्डी की शादी लगभग एक साल पहले अनूप के साथ की थी। अतिरिक्त दहेज में बाइक और एक लाख की मांग करते हुए गोल्डी को प्रताड़ित करने लगा। बुधवार को उसकी बेटी ने दहेज प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...