किशनगंज, सितम्बर 20 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के खगड़ा की रहने वाली महिला नाजिया खातून ने अपने पति और ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी महिला के पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दर्ज करवाई है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद महिला थाना की पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला की शादी दो वर्ष पूर्व खगड़ा के युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से पति और ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज की रकम के रूप में पांच लाख रुपए व बाइक की मांग की गई। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चार फरवरी को पति और ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। घटना को लेकर पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। महिला थाने...