सीतामढ़ी, दिसम्बर 3 -- सुरसंड। थाना क्षेत्र के करुणा गांव की एक विवाहिता ने दहेज के लिए लगातार हो रही प्रताड़ना से आजिज आकर अपने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ सुरसंड थाने में एफआईआर करायी है। पीड़िता काजल कुमारी द्वारा दिए गए बयान पर की गयी एफआईआर के अनुसार काजल कुमारी की शादी 26 मई 2021 को करुणा गांव निवासी मुरारी चौबे से हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के समय वादिनी के पिता, चोरौत थाना क्षेत्र के डुमरवाना निवासी ने लगभग दस लाख रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण, कपड़े, बर्तन और फर्नीचर आदि उपहारस्वरूप दिए थे। काजल का आरोप है कि शादी के एक वर्ष बाद से ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये नकद और एक बाइक की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने एफआईआर में पति मुरारी चौबे, ससुर विनोद चौबे, सास इंद्रकला देवी तथा ननद न...