अमरोहा, जुलाई 16 -- ससुराल में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। विरोध पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता ने ननदोई अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। मामले में पति समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी 30 जून 2020 को शामली जिले के निवासी एक युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उस पर मायके से बुलेट तथा पांच लाख रुपये दिलाने का दबाव बनाया जाता था। इसी प्रताड़ना के बीच एक जून 2022 को विवाहिता ने एक बेटी को भी जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वालों का उत्पीड़न और ज्यादा हो गया। बेटी के पैदा होने के ताने दिए जाने लगे। बीती पांच मई को विवाहिता ससुराल में मौजूद थी। अचानक...