पीलीभीत, अप्रैल 27 -- पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बारनवादा निवासी महिमा गंगवार पुत्री मुनेंद्र पाल सिंह ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी शादी गांव के देवेंद्र कुमार से चार साल पूर्व हुई ​थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। 19 अप्रैल को पति देवेंद्र, ससुर कन्हैया लाल, सास ओमवती ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की। उसको ससुराल से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...