दहेज प्रताड़ना में दो महिलाओं समेत चार पर मुकदमा
रुद्रपुर, सितम्बर 4 -- खटीमा। एक युवती ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। सितारगंज निवासी रंजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 9 जून 2025 को बानूसी निवासी जगत सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले उससे बुलेट और डेढ़ तोले सोने की चेन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे जबरन देसी दवा खिलाकर घर पर ही उसका तीन माह का गर्भ गिरवा दिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी पति समेत अन्य ससुरालियों रामकली, प्रीति राना और गुलशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.