वाराणसी, सितम्बर 24 -- सारनाथ। एक महिला ने पति, सास, ससुर, जेठ एवं ननद सहित सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट में केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी सिपाही आनंद यादव से हुई थी। वह प्रयागराज में तैनात है। तिलक में 25 लाख रुपया नगद, सामान, इलेक्ट्रानिक सामान सहित जेवर आदि दिया गया। शादी के एक सप्ताह बाद ही आनंद शराब पीकर मारपीट करने लगा। इसमें उसकी मां, पिता, भाई, बहन सहित अन्य रिश्तेदारों ने भी सहयोग किया। आनंद के ड्यूटी पर जाने के बाद बड़े भाई दरोगा संजय यादव ने दुष्कर्म का प्रयास एवं मारपीट की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति आनंद यादव, ससुर विश्राम यादव, सास बासमती यादव, जेठ संजय यादव, जेठानी रितु यादव, सहित अंजली यादव, प्रियंका यादव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, लज्जा भंग व मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिं...