रांची, जुलाई 2 -- रांची। दहेज प्रताड़ना, मारपीट और गर्भवती पत्नी के साथ कथित हिंसा के कारण गर्भस्थ शिशु की मौत केस में आरोपी पति इमरान अंसारी को न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 की अदालत से अग्रिम जमानत मिली। मामला मांडर थाना से जुड़ा है। आरोपी ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। पत्नी का आरोप है कि शादी के एक वर्ष बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट और मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न किया गया। शिकायत में यह भी आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान आरोपी और उसके परिजनों ने उसके साथ बर्बर मारपीट की, जिससे गर्भस्थ शिशु की मृत्यु हो गई। यह भी पढ़ें- Rampur News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला,दस पर केस समुदाय स्तर पर समझौते के प्रयास भी किए गए, लेकिन आरोपियों ने उनका पालन नहीं किया।

हिंदी हि...