दहेज न मिलने विवाहिता को घर से निकला, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 21 -- माधोटांडा। थाना क्षेत्र के गांव मैनाकोट निवासी सायमा खान की शादी दो बर्ष पहले आशिफ खान के साथ हुई थी। आरोप है शादी के बाद ससुरालवालों ने दहेज में बुलेट बाइक, दो लाख रुपए और सोने की चैन की मांग करने लगे। विवाहिता के दहेज न देने पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है दो महीने पहले ससुरालवालों ने मारपीट कर सायमा को घर से निकाल दिया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आशिफ खान, अफजाल अहमद, परवेज अहमद, आगाज अहमद, इकबाल अहमद और राबिया बी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.