गंगापार, दिसम्बर 2 -- थाना क्षेत्र के ग्राम मरखामऊ निवासी मोहर्रम हुसैन पुत्र मोहम्मद मुस्तफा का कहना है कि उन्हेंने अपनी पुत्री राबिया बानो की शादी 20 अप्रैल 2025 को हंडिया के सैदाबाद वीयूर निवासी मोहम्मद शाहिल पुत्र मोहम्मद फिरोज के साथ किया था। मोहर्रम अली का आरोप है कि शादी के बाद से दहेज में ढाई लाख की मांग की जा रही थी। जबकि इस बाबत कई बार पंचायत हुई और बेटी के ससुरालियों को समझाया परन्तु वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। मोहर्रम अली ने मऊआइमा थाने में राबिया बानो के पति मोहम्मद साहिल और सास खुशनुमा बानो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.