सोनभद्र, अप्रैल 27 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गड़िया में दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी टूटने का मामला सामने आया है। विवाह की सभी रस्में संपन्न होने के बाद सोमवार सुबह विदाई के समय दूल्हा पक्ष ने बाइक, वाशिंग मशीन और 50 हजार रुपये नकद की मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर बारात बिना दुल्हन वापस लौट गई। घटना के बाद पीड़िता पक्ष ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। गड़िया गांव निवासी अमर लाल ने अपनी पुत्री सुशीला का विवाह बभनी थाना क्षेत्र के नवाटोला निवासी रघुनाथ के पुत्र रुस्तम के साथ तय किया था। यह भी पढ़ें- 10 लाख नहीं मिले तो मुकर गया दूल्हा; शादी के जोड़े में बारात का इंतजार करती रह गई दुल्हन रविवार को बारात धूमधाम से पहुंची और रात भर शादी की सभी रस्में शांतिपूर्वक पूरी हुईं। सोमवार सुबह विदाई की त...