पीलीभीत, फरवरी 12 -- माधोटांडा। थाना क्षेत्र के बूंदीभूड़ निवासी गायत्री यादव ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले उनकी शादी इंद्र कुमार पुत्र नंदू यादव निवासी महाराज सिंह नगर कोतवाली मुर्तिहा जिला बहराइच से हुई थी। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित कर मारने का प्रयास किया गया। इसके बाद घर से निकाल दिया गया। एक फरवरी को पंचायत के बाद ससुराल वाले उसे विदा कराकर ले गए। आरोप है कि फिर से प्रताड़ित किया गया। अतिरिक्त दहेज न मिलने पर दूसरी शादी कर ली।उसे मायके में गांव के बाहर छोड़कर चले गए। पुलिस ने पति इंद्रकुमार, नंदू, फूलमती, प्रदीप, आरती, अनीता और गीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.