पीलीभीत, जून 14 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम भौरियाई निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, नशीला पदार्थ खिलाने और आग लगाकर जान से मारने के प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी के आदेश पर थाना न्यूरिया में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम भौरियाई निवासी हीराकली ने थाना न्यूरिया में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह मई 2025 में ग्राम हाशिमपुर निवासी नरेश कुमार के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि दिए गए दान-दहेज से पति नरेश कुमार, सास चम्पा देवी और ससुर छेदालाल संतुष्ट नहीं थे और दो लाख रुपये अतिरिक्त मांग रहे थे। यह भी पढ़ें- गर्भवती विवाहिता को पीटकर ससुराल से निकाला मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने ल...