अयोध्या, मई 4 -- भदरसा। पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के भदरसा कस्बे के कटरा मोहल्ला में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी को दो लाख रुपए दहेज न मिलने पर घर से भगा दिया। मायके में महिला का प्रसव हुआ तब उसे पति द्वारा दूसरी शादी की योजना बनाने का पता चला। जिसके बाद उसने थाने पर तहरीर दी। महिला थाना पुलिस ने सना निवासी राठहवेली कोतवाली नगर की तहरीर पर उसके पति मोहम्मद तारिख, ससुर मकबूल अहमद, सासु रुखसाना बानो, जेठ रियाज, देवर साहिल और सारिख, नन्द रेहना और तराना सभी निवासी भदरसा कटरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक आशा शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में सात पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.