पीलीभीत, मई 4 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम नदहा निवासी पूनम देवी ने गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व मानसिंह निवासी ग्राम भीकमपुर बिलसंडा के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसके पति मानसिंह, सास रामदेई, ससुर हरीशचंद दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करते हैं। उससे दहेज में सोने की चैन और बाइक की मांग की जा रही है। जानकारी होने पर उसकी मां द्रोपदी देवी उसकी ससुराल आई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। उसको घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...