एटा, सितम्बर 22 -- गांव कासिमपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को छोड़कर भाग गए। जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने पुलिस को सूचना दी। मामले में पिता ने आरोपी दामाद सहित अन्य ससुरालीजनों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला फिरोजाबाद थाना एका के गांव नगला स्वेटा निवासी राधेश्याम ने बेटी संगम (19) की शादी बीते साल नवंबर माह में आरोपी विजेन्द्र निवासी कासिमपुर कोतवाली देहात के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही ससुरालीजन बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि सोमवार रात को ससुरालीजनों ने मिलकर बेटी संगम की हत्या कर दी और शव को कमरे में छोड़कर भाग गए। जानकारी के बाद मायकेवाले गांव कासिमपुर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मामल...