एटा, अगस्त 11 -- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर दी और शव को ससुरालीजन छोड़कर भाग गए। मामले में मृतका की मां ने आरोपी ससुरालीजनों के विरूद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण थाना बागवाला के गांव ओनघाट निवासी शीला देवी पत्नी राजेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी शिवा (26) की शादी सुखवीर निवासी रामनगर थाना रिजोर के साथ दो साल की थी। पति गुजरात में रहकर नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे। दहेज में भैंस, रुपये की मांग कर रहे थे। सोमवार रात को मायके पक्ष को सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई। मायकेवाले ससुराल पहुंचे तो विवाहिता का शव घर में पड़ा मिला।

पुलिस कार्रवाई ससुरालीजन नहीं मिले।...