लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- क्षेत्र के गांव फरेंदा में शादी के कार्ड बंटने के बाद लड़के पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांगते हुए शादी से इनकार कर दिया। इससे उसकी खुशियां पल भर में बिखर गई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। गांव फरेंदा निवासी रामनरेश ने शिकायत पत्र देकर बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी गांव गोला के पास ढाकनपुर गांव के युवक साथ अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था। देखने से लेकर गोद भराई तक की तमाम रस्में पूरी हो जाने के बाद 28 अप्रैल को बारात आनी थी। अचानक लड़के और उसके परिवार के लोगों ने तय से अधिक दहेज की मांग कर दी, जिस पर असमर्थता जताई तो वह आग बबूला होकर शादी से इनकार कर दिया। खबर मिलते ही घर में बेटी से लेकर सभी लोग खासे परेशान होकर मान नौव्वल करने के बाद भी राजी नहीं हुए। जिस पर पीड़ित पिता ...