मधुबनी, जून 10 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। आरएस थाना के बलभद्रपुर में एक बच्चे की मां को दहेज में एक लाख रुपए व बाइक नहीं दिला पाने के कारण 8 जून को परिजनों ने मारपीट कर घर से भगा दिया।नव विवाहिता रुबी कुमारी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराकर आरोपित किया है कि उनके पति,सास ससुर एवं गोतनी ने उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़िता ने कहा है कि वर्ष 2022 में बलभद्रपुर के प्रशान्त कुमार राउत के साथ प्रेम विवाह हुआ था। उन्हें चार वर्ष का पुत्र भी है। शादी के बाद सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था।विगत एक वर्ष से पति एवं उनके परिजन दहेज दिलाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज नहीं दिला पाने के कारण नव विवाहिता को घर से निकाला पीड़िता ने कहा है कि उनके पिता गरीब हैं और दहेज देने में सक्षम नहीं हैं। लेकिन लोगों ने बात नहीं मानी और दहेज के लिए सभी मिलकर प्...