लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- थाना क्षेत्र के बंगलहा तकिया मजरा परिंद खां पुरवा निवासी कपिल की पत्नी जाहिदुन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह करीब छह वर्ष पूर्व सिंगाही कस्बे के मस्जिद मोहल्ले के कपिल के साथ हुआ था। विवाह में मायकेवालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। जाहिदुन के मुताबिक पति, देवर कलीम और देवरानी साबिहा शादी के बाद से पांच बीघा जमीन मांगने लगे। इसी को लेकर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। करीब ढाई वर्ष पहले ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसओ मनीष सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.