जौनपुर, जून 2 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भदराव गांव की एक विवाहिता ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उक्त गांव की खुशबू यादव की शादी 14 मई 2024 को इमलिया गांव निवासी रिंकू यादव के साथ हुई थी। विवाहिता का कहना है कि शादी में उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी तथा अन्य सामान दिया था। शादी के बाद वह ससुराल गई, लेकिन कुछ समय बाद मायके लौट आई। आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग एक लाख रुपये नकद और एक बाइक की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति रिंकू यादव, देवर पिंटू यादव, सास, ...