दहेज को लेकर महिला से मारपीट, मुकदमा दर्ज
बाराबंकी, अप्रैल 27 -- बाराबंकी। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कुशफर थाना दरियाबाद निवासी नीतू ने आरोप लगाया है कि उसका पति लवकुश, ससुर रमेश तथा अन्य ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज में सीडी, वाशिंग मशीन और मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। 26 अप्रैल को जब वह अपनी मां सीतापती और भाई कल्यान के साथ ससुराल पहुंची, तो इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पति, ससुर और ननद चांदनी ने उसे गालियां दीं और विरोध करने पर तीनों के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की।इस घटना में पीड़िता, उसकी मां और भाई को चोटें आई हैं। साथ ही आरोपियों द्वारा जान-माल की धमकी भी दी गई। पीड़िता का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.