अयोध्या, मई 31 -- अयोध्या। विवाहिता द्वारा ससुराल पक्ष के उपर दहेज को लेकर पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। मामले में महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज हुई है। थाना कोतवाली नगर के मेवातीपुरा की रहने वाली सुम्बुल बानो का कहना है कि उसकी शादी जियाउद्दीन निवासी ग्राम पचलो थाना पटरंगा से हुई थी। दहेज की मांग को लेकर उसकी पिटाई की गई तथा जलाकर मार डालने की प्रयास ससुराल पक्ष ने किया। जिसके बाद उसके सारे जेवरात लेकर बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...