मधुबनी, मई 7 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर। दहेज में तीन लाख रुपये नगद तथा बाइक की मांग को लेकर एक 20 वर्षीय नवविवाहिता के साथ पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट कर घर से भगा देने का मामला सामने आया है। घटना प्रखंड के भेजा थाने के डारह गांव में घटित हुई बतायी गई है। फिलहाल ढाई माह की गर्भवती पीड़िता डारह गांव में ही अपनी मायके में रह रही हैं। इस संबंध में पीड़िता मो रिजवान की पत्नी नाजनी परवीण ने भेजा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें पति मो रिजवान सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, भेजा थाने के डारह गांव निवासी अब्दुल रसीद की पुत्री नाजनी परवीण को शादी छह माह पूर्व डारह गांव के ही मो सलीम के पुत्र मो रिजवान के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के तहत हुई। फिलहाल नवविवाहिता ढाई माह की गर्भवती है। आरोप है क...