फिरोजाबाद, मार्च 11 -- शहर की एक युवती का निकाह इटावा के भरथना में हुआ। निकाह के बाद वह ससुराल पहुंची तो अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू हो गया। पति ने मारपीट कर उसको ससुराल से निकाल दिया। इतना ही नहीं मायके आने के बाद पत्नी का नम्बर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। जब नए नम्बर से पति को महिला ने फोन किया तो आवाज पहचान कर उसको तीन तलाक दे दिया। मामले में इटावा के ससुरालियों के खिलाफ थाना रसूलपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। खादिजा ताहिरा निवासी मोहल्ला शीतल खां की शादी मोहम्मद दिलशाद पुत्र निसार खां निवासी महावीर नगर मां अम्बे वाली गली भरथना इटावा के साथ सन 2023 में हुई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो उसके दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। जो दहेज मिला उससे ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। इसको लेकर आएदिन मारपीट की जाने लगी। खादिजा ने बता...